Uncategorizedछत्तीसगढनारायणपुर

नारायणपुर में नक्सलियों का उत्पात: ओरछा ब्लॉक को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह काटी; बैनर टांगकर लिखा- महिलाओं को गुलाम समझने वाले मनु धर्म को दफना देंगे

नारायणपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के बस्तर में माओवादी 23 से 29 मार्च तक साम्राज्यवाद विरोध सप्ताह मना रहे हैं। सप्ताह के पहले दिन ही माओवादियों ने नारायणपुर जिले में उत्पात शुरू कर दिया है। नक्सलियों ने ओरछा ब्लॉक को नारायणपुर जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली पक्की सड़क को जगह-जगह से काट दिया और बैनर लगाए हैं, जिसमें साम्राज्यवाद विरोध सप्ताह मनाने की बात लिखी है।

क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन की ओर से लगाए गए बैनर में नक्सलियों ने महिलाओं पर बढ़ रहे मनुवादी पितृ सत्तात्मक हमलों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही है। लिखा है कि महिलाओं को चार दीवारों के अंदर ही कैद रखने कि हिदायत देने वाले मनुवाद शास्त्र को लात मारेंगे। महिलाओं को पुरुष का गुलाम समझने वाले मनुधर्म शास्त्र को दफना देंगे। इधर, बैनर लगाने की सूचना मिलने के बाद जवान मौके पर पहुंच गए और बैनर को निकाल लिया गया है। फिलहाल अब तक गड्ढे वापस नहीं भरे गए हैं।

नक्सलियों ने पक्की सड़क को काट दिया है।

नक्सलियों ने पक्की सड़क को काट दिया है।

सड़क काटने से लोगों को हो रही परेशानी
सड़क काटने की वजह से ओरछा से जिला मुख्यालय तक का मुख्यमार्ग बाधित हो गया है। ओरछा से नारायणपुर तक जाने वाली सभी यात्री बसें ओरछा में ही खड़ी हैं। साथ ही साप्ताहिक बाजार जाने व्यापारियों को भी दिक्कत हो रही है। लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। इसके अलावा छोटे डोंगर में मावली माता मेला में भी इसका बड़ा असर पड़ा है। यहां दुकान लगाने व्यापारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। मेला स्थल तक सवारी यात्री वाहनें नहीं चलने की वजह से लोग जंगल के रास्ते पैदल जा रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!