छत्तीसगढ

8 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, ताड़मेटला, कसालपाड़, बुर्कापाल जैसी वारदातों में था शामिल

बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता सैकड़ो जवानों का है कातिल

बीजापुर न्यूज़ पुलिस ने 8 लाख के इनामी नक्सली मोती राम अवलम को गिरफ्तार किया है. PLGA बटालियन नंबर 1 का सक्रिय माओवादी था. ताड़मेटला, कसालपाड़, बुर्कापाल जैसी बड़ी घटनाओं में शामिल था. दरअसल थाना तररेम से जिला बल एसटीएफ, सीआरपीएफ 222 की संयुक्त पार्टी जॉइंट ऑपरेशन पर पटेलपारा गोलगुंडा की ओर निकली थी. तभी यह संयुक्त कार्रवाई किया है.

  • वर्ष 2010 में ताड़मेटला जिला सुकमा में सुरक्षाबलों पर अटैक की घटना में शामिल था. जिसमें सीआरपीएफ 76 बल के जवान शहीद हुए थे.
  • वर्ष 2015 में ग्राम ताड़मेटला थाना चिंता गुफा जिला सुकमा में सुरक्षाबलों पर अटैक की घटना में शामिल था. जिसमें 5 जवान शहीद हुए थे.
  • वर्ष 2016 में ग्राम कसालपाड थाना चिंतागुफा जिला सुकमा में केरपु बल के सर्चिंग पार्टी पर हमला किया था. जिसमें 16 जवान शहीद हुए थे.
  • वर्ष 2017 को रोड ओपनिंग पार्टी पर एंबुश लगाकर हमला जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे.
  • 2021 को थाना तररेम क्षेत्र अंतर्गत पूर्वर्ती और पेद्दागेलूर के मध्य जंगलों में सुरक्षाबलों पर सीरियल ब्लास्ट और फायरिंग करने की घटना में शामिल था.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!