नारायणपुरछत्तीसगढ

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने किया पदभार ग्रहण

नारायणपुर न्यूज़ धमाका /// पुलिस अधीक्षक के रूप में इनकी यह तीसरी पदस्थापना है । इससे पहले जिला जशपुर और सुरजपुर की जिम्मेदारी संभाल चुके है तथा मुख्यमंत्री छ. ग. शासन की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे । गिरिजा शंकर जायसवाल ने आज पुलिस अधीक्षक जिला नारायणपुर का पदभार ग्रहण किया ।पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा डीआरजी कमाण्डरों की मीटिंग ली गयी । मीटिंग में समस्त अधिकारियों से कहा कि नारायणपुर जिले में भयमुक्त वातावरण निर्मित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी तथा जनता का विश्वास हासिल कर नक्सलियों तथा अन्य अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जायेगी तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से काम करें । इस अवसर पर निवृतमान पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण सहित सभी राजपत्रित अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!