बिलासपुरछत्तीसगढ

प्रधानमंत्री आवास दिलाने लाखों की ठगी , नगर निगम का कर्मचारी गिरफ्तार

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले एंड्रयू मकफरलेंड, राजकुमार पाटनवार समेत कुछ लोगों ने थाने में शिकायत की थी कि सुबीर कुमार बसु ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर से आवास आबंटन कराने के लिए फार्म भरवाया था. सभी से अलग-अलग 1.40 लाख रुपए लिए और फर्जी रसीद के साथ ही आवास आबंटन का फर्जी आदेश भी दिया शिकायतकर्ताओं को जब मकान में कब्जा नहीं मिला, तो उन्हें ठगी होने का शक हुआ, तो उन्होंने थाने में शिकायत की.

सिविल लाइन पुलिस ने सुबीर कुमार बसु से पूछताछ की, तो उसने बताया कि नगर निगम के कर्मचारी सुरज यादव, आशीष तिवारी और विजय साहू के साथ मिलकर उसने इस फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है पुलिस की टीम ने पूर्व में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. आज फरार आरोपी सूरज यादव को उसके घर चांटीडीह से गिरफ्तार कर लिया. जो कि नगर निगम का कर्मचारी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!