नई दिल्लीदेश

देश में बीते 24 घंटे में 50 हजार से अधिक हुए कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की दैनिक संख्या प्रतिदिन कम होती जा रही है। लेकिन कोरोना से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। देश में एक दिन में कोरोना वायरस से 50 हजार से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 800 से अधिक लोगों की जान गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीत 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ 804 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कुल मरने वालों की संख्या 5,07,981 हो गई है।

इसके अलावा एक दिन में 1,36,962 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। जिसके चलते देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 6,10,443 रह गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। अब देश में कुल पॉजिटिविटी दर 3.48 हो गई है। वहीं देश में कुल वैक्सीनेशन 1,72,29,47,688 हो चुका है।

सक्रिय मामले 1.43 प्रतिशत हैं । रिकवरी दर वर्तमान में 97.37 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.48 प्रतिशत है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 5.07 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ️ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों 170.41 करोड़ से अधिक टीके की खुराक प्रदान की गई। 12.27 करोड़ से अधिक खुराक अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!