कोरबाक्राइमछत्तीसगढ

धारदार हथियार से मैकेनिकल इंजीनियर की हत्या

 शाम को घर से निकला था घूमने, अगले दिन जंगल में मिला शव हथियार से गला, पेट, पैर गोद डाला

कोरबा न्यूज़ धमाका /// रजगामार चौकी क्षेत्र के करूमौहा गांव निवासी कुलदीप सिंह बंजारे (31) ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। इसके बाद करीब 5 साल से वह गांव में ही रह कर खेती-बाड़ी कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे वह कुछ देर घूम कर आने की बात कह कर घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।अगले दिन शनिवार को फिर परिजन उसकी तलाश में निकले। इस बीच करूमौहा के जंगल में शव पड़े होने की जानकारी पर पहुंचे तो देखा कि कुलदीप की खून से सनी लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुलदीप के शरीर को धारदार हथियार से गोद दिया गया था। धारदार हथियार से गला, पेट, पैर गोद डाला गया। शव देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि रंजिश के चलते मारा गया है।

परिजनों का कहना है कि वह किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था। कुछ महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी।मैकेनिकल इंजीनियर की धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को जंगल में मिला। बताया जा रहा है कि इंजीनियर एक दिन पहले शुक्रवार शाम को घूमने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। फिलहाल इंजीनियरिंग करने के बाद युवक किसानी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!