छतीसगढ़रायगढ़

11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आया राजमिस्त्री, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

रायगढ़ न्यूज धमाका – जिले में 11 केवी हाई टेंशन तार की चपेट में आने से ढलाई का काम कर रहे राजमिस्त्री की मौत हो गई। जिसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक गांधी नगर निवासी गनपत सोनी 28 साल राजमिस़्त्री का काम करता था। करीब 7-8 महीने से कोसमनारा क्षेत्र में एक मकान को बनाने का काम कर रहा था। उस मकान के दूसरी मंजिल में ढलाई का काम गनपत सोनी व अन्य 5 लोगों के द्वारा किया जा रहा था।

तभी बिल्डिंग के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी तार की चपेट में आकर गनपत दो मंजिला इमारत से गिर गया। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल उसे गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना कोतरा रोड थाना में दी गई। जहां पुलिस मामले में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में पुलिस आगे की जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!