छतीसगढ़राजिम

लोकसंध्या कार्यक्रम : विधायक ने कहा-छत्तीसगढ़ में विकास कार्य हो रहे हैं सांय-सांय 

राजिम न्यूज धमाका – नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम लफंदी के अटल चौक-बाजार चौक में लोकसंध्या के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू थे। जनसमुदाय को नवरात्रि पर्व की बधाई देते हुए विधायक ने कहा कि, मां दुर्गा की कृपा हमेशा आप सब पर बनी रहे। मां की पूजा हम सब बहुत ही पवित्र मन से करते है। आस्था और विश्वास के साथ व्रत-उपवास रखते है। मंदिर और पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र,गांव और परिवार की मंगल खुशहाली की कामना करते है। 

श्री साहू ने कहा कि, नवरात्रि का यह पर्व ऐसा पर्व है, जिससे गांव और घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में यह पर्व बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। लफंदी गांव का नाम लेकर कहा कि, इस गांव में वे बचपन से आ रहे है। एक-एक घर परिवार के साथ पारिवारिक रिश्ता बना हुआ है। विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान आप लोगो ने भारी साथ दिया है। इसके लिए कोटि-कोटि नमन करता हूं।

प्रधानमंत्री आवास के लिए छूटे हुए लोगों को मिलेगा लाभ

विधायक श्री साहू ने कहा कि, विधानसभा चुनाव के पहले चाहे स्थिति जो भी रहा हो आपने पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास किया और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। आज हर माताओं के खाते में 1 हजार रूपए पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय विकास कार्याे में कोई कमी नहीं आने दे रहे है। प्रधानमंत्री आवास के लिए जिनका भी नाम छुटा हो उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। 

नहीं निकलने देंगे गरीबों के आंसू

उन्होंने कहा कि, चुनाव के दौर में जब यहां आया था तो कई माताएं-बहनें अपने जर्जर घरों को दिखाया था अब उनके दिन फिरेंगे सबका आवास बनेगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में गरीबों के आंसू नहीं निकलने देंगे। कहा कि, यह सरकार 31 सौ रूपए में धान की खरीदी इस बार भी करेगी और बोनस भी दिए जाएंगे। राज्य में साय-साय काम हो रहा है। लिहाजा जिसकी सरकार है, उसी के प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत में भी चुनना होगा तो गांव में विकास की रफतार को पंख लगेगी। विधायक श्री साहू ने सरपंच इंद्राणी-नेहरू साहू की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्याे के लिए 15  लाख रूपए स्वीकृत किया। युवाओं की मांग पर जिम के लिए डेड़ लाख रूपए और महिला कमांडो को 10 हजार तथा महामाया मंडली को 5 हजार रूपए देने की घोषणा की। 

गांव में समरसता का वातावरण बनाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि,  2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में टॉप टेन में जितने वालों में विधायक रोहित साहू शामिल है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय की तारीफ करते हुए श्री साहू ने कहा कि, भारतीय संस्कृति की परंपरा को वे बखुबी निभा रहे है। जिस गांव का मुखिया अच्छा रहता है,गांव को एकजुट रखता है। वहां विकास कार्याे की कमी नही होती। विधायक रोहित साहू का आशीर्वाद आज भी है और कल भी रहेगा। गांव में समरसता का वातावरण बनाकर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

ये लोग रहे मौजूद 

यहां जो सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहा है उसे विधायक श्री साहू ने दिलाया है। इस कार्यक्रम में जनपद सभापति जगदीश साहू, विधायक प्रतिनिधि विजय कंडरा, कौंदकेरा शाला विकास समिति के अध्यक्ष ओंकार साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा सहित बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और ग्रामवासी मौजूद थे। इस मौके पर कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन निरंजन साहू ने किया है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!