छतीसगढ़रायपुर

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : रायपुर में 2 युवतियों समेत 5 गिरफ्तार, 27.88 लाख की हेरोइन जब्त

रायपुर न्यूज धमाका – राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। कबीर नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो युवतियाँ भी शामिल हैं। जब्त हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 27.88 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम – मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल हैं। पुलिस पूरे मामले का विस्तृत खुलासा आज करेगी।

गौरतलब है कि रायपुर पुलिस लगातार ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क पर नकेल कस रही है।

  • हाल ही में नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को 6.42 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया था।
  • करीब एक सप्ताह पहले टिकरापारा थाना क्षेत्र से पंजाब के एक अंतर्राज्यीय तस्कर समेत नौ आरोपियों को 412 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

आईजी रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने पुलिस टीम को नशे के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में लगातार कार्रवाई जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!