राजनांदगांवछत्तीसगढ

राजनांदगांव जिले में जॉब प्लेसमेंट कैंप का आयोजन ,715 युवाओं ने पंजीयन कराया

राजनांदगांव न्यूज़ धमाका ///जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान जिला पंचायत द्वारा जॉब प्लेसमेंट कैंप का आयोजन ठाकुर प्यारेलाल सिंह हॉयर सेकेण्डरी स्कूल परिसर में किया गया। जॉब मेला में जिले के राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं खरागढ़ विकासखंड के लागभग 970 बेरोजगार युवाओं ने भाग लिया। जिसमें 715 युवाओं ने पंजीयन कराया पंजीयन के बाद जॉब प्लेसमेंट कैंप में शामिल कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लिया गया। जॉब प्लेसमेंट कैंप में इंटरव्यू पश्चात 141 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया एवं 65 को स्थल पर प्लेसमेंट ऑफ दिया गया।

शेष प्राथमिक चयनित युवाओं को ऑफर लेटर दिया जाना प्रक्रियाधीन है।जॉब प्लेसमेंट कैम्प में एलआईसी इंडिया, बीपीओ, एमपी नर्सिंग होम, मौली जॉब कंसल्टेंसी, जैन इंडस्ट्री राजनांदगॉव, प्रगति होम केयर, बीआईएस सिक्योरिटी, बिज प्वाइंट आदि 10 जॉब प्लेसमेंट कंपनी एवं एजेंसी शामिल हुई। इनमें वेल्डर, हॉटल, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, वाहन चालक, इलेक्ट्रिशियन, नर्सिग स्टॉफ, सेल्समैन आदि पोस्ट पर इंटरव्यू लिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!