धनबाद

झारखंड जज हत्याकांड : हाईकोर्ट ने लगाईं फटकार , CBI को कहा- बिना दिखाए चार्जशीट कैसे फाइल की, हत्या की वजह साफ नहीं

धनबाद न्यूज़ धमाका /// जज उत्तम आनंद की हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई की ओर से पेश चार्जशीट देखकर शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने बेहद नाराजगी जताई। हाईकोर्ट ने चार्जशीट को त्रुटिपूर्ण बताया और कहा- हत्या का कारण और उद्देश्य बताए बिना चार्जशीट दाखिल करना दु:खद है।चीफ जस्टिस रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण ने अगली सुनवाई में सीबीआई डायरेक्टर को वर्चुअल माध्यम से हाजिर होने का आदेश दिया। हालांकि हाईकोर्ट सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के आग्रह के बाद कोर्ट ने डायरेक्टर के हाजिर नहीं होने का अनुरोध मान लिया, लेकिन कोर्ट ने कहा है कि अगली सुनवाई में भी जांच संतोषजनक नहीं पाई गई तो डायरेक्टर को पेश होना होगा।कोर्ट ने सीबीआई से पूछा कि जब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट पूरे केस की मॉनिटरिंग कर रहा है तो चार्जशीट फाइल करने से पहले उसे इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? हाईकोर्ट की निगरानी का मतलब सिर्फ खानापूर्ति करना नहीं होता। यह चार्जशीट त्रुटिपूर्ण है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!