कोरबाछत्तीसगढ

चोटिया-चिरमिरी मुख्य मार्ग पर काफी देर तक लगा जाम,पुलिस व वन विभाग की टीम ने हाथियों को खदेड़ा

कोरबा,न्यूज़ धमाका :- कोरबा जिले में हाथियों की वापसी से लोग दहशत में हैं। मंगलवार की रात हाथियों का दल मुख्य मार्ग पर आ गया। इसकी वजह से लगे जाम में पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा काफी देर तक फंसे रहे। जिले में हाथियों की चिंघाड़ से वनांचल क्षेत्र थर्राया हुआ है।

खासतौर कटघोरा वनमंडल इलाके के विभिन्न रेंज में हाथियों के अलग- अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। मंगलवार की रात सात हाथी चोटिया-चिरमिरी मुख्य मार्ग पर खड़े हो गए। बीच सड़क पर हाथियों का झुंड घंटों जमा रहा। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ राहगीरों और वाहनों की कतार लग गई।

दौरे पर निकले पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा भी जाम में फंसे रहे। हाथियों के झुंड को देख जाम में फंसे राहगीर सहम गए थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा गया। हाथियों के झुंड को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हो गए हैं।

यह दूसरा मौका है जब विधायक मोहितराम को हाथियों का सामना करना पड़ा। कुछ महीना पहले भी जब वे देर शाम क्षेत्र के दौरे से लौट रहे थे, तब भी उनका हाथियों से सामना हुआ था। उस दौरान समर्थकों के साथ विधायक को पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा था। इस क्षेत्र में 34 हाथियों का झुंड घूम है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!