नारायणपुरछत्तीसगढ

पर्यावरण सरंक्षण हेतु वृक्षारोपण करने के लिए जवानों एवं करलखा ग्रामवासियों को किया प्रेरित

नारायणपुर,न्यूज़ धमाका :- भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल की 45वीं वाहिनी जिला नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान में तैनात है। नक्सल विरोधी अभियान के अलावा वाहिनी बढ़-चढ़कर राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय दिवसों एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है।

इसी क्रम में भानु प्रताप सिंह, सेनानी, 45वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में 20 जुलाई को वृक्षारोपण अभियान-2022 अभियान के तहत गांव-करलखा में सघन वृक्षारोपण का आयोजन किया गया, जिसमें लाल मोहम्मद उप सेनानी, प्रवीण कुमार, सहायक सेनानी 45वीं वाहिनी रेंजर परिक्षेत्र अधिकारी वीरभद्र देवांगन, एन. आर.एम. इंजीनियर जगेश्वर कुमरा करखा गांव के सरपंच, उप सरपंच, सचिव, की उपस्थिति थे।

गशुमाणकर व चेतन के अनुरोध पर उनकी जमीन पर पौधे लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी सहित बल के 35 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान के तहत आने वाले दिनों में नारायणपुर जिला के विभिन्न भागों में लगभग 7 हजार पौधे लगाये जाने की योजना है।

जिसमें कि अमरूद, आवंला, काजू, आम, पपीता, महुआ, जामून, शीशम, कचनार इत्यादि शामिल है, जिससे क्षेत्रवासियों को आने वाले समय में अधिक लाभ प्राप्त हो सके एवं उनके जीवन स्तर में ओर सुधार हो सके।

उक्त अवसर पर उप सेनानी 45वीं वाहिनी द्वारा मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण सरंक्षण हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए उपस्थित जवानों एवं करलखा गांव के ग्रामवासियों को प्रेरित किया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!