नई दिल्लीदेश

द्रौपदी मुर्मू Vs यशवंत सिन्हा:-नए राष्ट्रपति के चुनाव की मतगणना शुरू

नई दिल्ली,न्यूज़ धमाका :- राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. कुल 31 केंद्रों पर हुए मतदान के बाद बैलेट बॉक्स दिल्ली पहुंच गए हैं. 21 जुलाई यानी कि आज सुबह से मतगणना शुरू हो जाएगी. देश के हर नागरिक को इस बात का इंतजार है कि देश का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा.सभी बैलेट बॉक्स की गिनती दिल्ली में होगी.

बता दें कि इस बार राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में 99 फीसदी से अधिक मतदान हुए. एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. जबकि यूपीए की तरफ से यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा गया है. बीते 18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए वोट डाले गए थे. इस दौरान क्रॉस वोटिंग की भी खबरें खूब सामने आई थीं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!