नई दिल्लीदेश

चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर IMD ने दी चेतावनी, दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवादी तूफान जवाद को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इस तूफान के चलते उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ओडिशा के मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण थाईलैंड और उसके पास के इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। जिसका असर भारत के ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखेगा।

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एच.आर. बिस्वास ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण थाईलैंड और उसके पास के इलाकों में एक लो प्रेशर एरिया बन रहा है। ये लो प्रेशर अगले 12 घंटों में अंडमान सागर में मिलने के आसार हैं। इस लो प्रेशर के कारण 2 दिसंबर तक सेंट्रल बे ऑफ बंगाल में चक्रवाती तूफान आने के भी आसार हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि 4 दिसंबर यानी शनिवार को सुबह के वक्त चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट से टकराने की संभावना है। असम, मेघालय जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में इस हफ्ते भारी बारिश होगी। जबकि ओडिशा, आंध्र प्रदेश के किसानों के लिए चेतावनी जारी कर दी है। चक्रवाती तूफान जवाद आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में शनिवार सुबह पहुंचने की संभावना है। तटीय इलाकों से टकराने के 12 से 24 घंटे पहले राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

मौसम का असर देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में देखने को मिलेगा। बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 2 दिसंबर तक भारी बारिश होगी, जिसकी वजह से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। यूपी और गुजरात में तो मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली वालों को प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!