छतीसगढ़कोरबा

यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे कई घायल

कोरबा न्यूज़ धमाका – जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तारा घाटी के पास मोरगा चौकी क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर वाहन के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे के बाद दोनों वाहन 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में करीब एक दर्जन से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है. कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं बस में एक युवती फंसी हुई है, जिसका रेस्क्यू किया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, तारा घाटी के पास 35 यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में भिड़ंत हो गई. टक्कर इतना जोरदार था की दोनों वाहन हादसे के बाद 20 फीट गहरी खाई में जा गिरे. हादसे के बाद खाई में गिरने से ट्रेलर वाहन बस के ऊपर आ गिरा, जिससे कई यात्री बस के अंदर फंस गए. घटना की सूचना मिलते ही मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया. हादसे में 12 लोगो को चोंटे आई है, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

वहीं बस के अंदर एक युवती फंसी हुई है, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और युवती को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!