छतीसगढ़रायपुर

प्रदेश के दूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, मगर राजधानी से सटे गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा

ceiling plaster drip

रायपुर न्यूज़ धमाका – प्रदेश के दूरवर्ती इलाकों में स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, मगर राजधानी से सटे गांव की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दतरेंगा के 27 साल पुराने भवन में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में होने वाली ओपीडी से लेकर ऑपरेशन थियेटर की दीवारें सीलन से भरी हैं, छत का प्लास्टर पुराना होने की वजह से अपने आप गिर रहा है। 

राज्य में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अच्छा भवन सहित विभिन्न योजनाएं बनाई जा रही हैं, मगर कई स्वास्थ्य केंद्र अभी भी विभागीय उपेक्षा के शिकार हैं, रोकार जिसमें से एक दतरेंगा का आयुष्मान आरोग्य मंदिर है। इस भवन का लोकार्पण जून 1997 में किया गया था और तभी से इस भवन में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 27 साल पुराना होने की वजह से भवन कमजोर हो चुका और वहां का चिकित्सकीय स्टाफ समय-समय पर जरूरी मरम्मत करवाकर मरीजों का इलाज कर रहा है। इस उप स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी से लेकर प्रसव के लिए बनाए गाए ऑपरेशन थियेटर सीलन से भरा हुआ है और छत टपक रही है, प्लास्टर उखड़कर गिर रहे हैं, मगर इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। अस्पताल के लिए नए भवन के लिए राशि मंजूर होने की चर्चा है, मगर काम अब तक शुरू नहीं हो पाया है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!