गुजरात

गुजरात: के बिजनेस मैन ने बनवाया, 4 किलो वजनी की निमंत्रण शादी कार्ड , जानिए कीमत और खासियत

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे की शादी खास हो। भारत में तो वैसे भी शादी पर बहुत सारा पैसा खर्च करना फैशन बन गया है। हर शख्स यही चाहती है कि लोग उसकी भव्य शादी को हमेशा याद रखें। ऐसा ही एक मामला गुजरात के राजकोट में सामने आया है। यहां एक बिजनेसमैन पिता ने अपने बेटे की शादी के लिए निमंत्रण कार्ड तैयार किया, जिसका वजन 4 किलो से अधिक है। बिजनेसमैन का नाम मौलेशभाई उकानी है, जिनके बेटे जय उकानी की सोनलबेन उकानी से बीते दिनों शादी हुई। का कुल वनज 4 किलो और 280 ग्राम वजन था। शादी 14 से 16 नवंबर तक राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद भी शादी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शादी कार्ड जानिए क्या खास है इस इनविटेशन कार्ड में

भारी वजन वाले इस एक शादी कार्ड की कीमत 7,000 रुपए है। इसे एक बॉक्स की तरह बनाया गया है जो गुलाबी रंग का है। इस कार्ड को खोलने पर मलमल के कपड़े में लिपटे चार छोटे बक्से नजर आते हैं। इन बक्सों में काजू, बादाम, किशमिश और चाकलेट रखे गए हैं। साथ ही बॉक्स के अंदर 7 पेज भी हैं जिनमें शादी की पूरी जानकारी दी गई है। उकानी परिवार में भगवान कृष्ण के प्रति अत्यधिक श्रद्धा है, कान्हा की एक तस्वीर भी इस निमंत्रण कार्ड बॉक्स को सुशोभित करती है।

सिर्फ शादी का कार्ड ही नहीं, पूरी शादी भव्य थी। शादी जोधपुर के ‘उम्मेद भवन पैलेस’ में हुई, जो भारत के सबसे शाही और महंगे होटलों में से एक है। उम्मेद भवन पैलेस में एक रात के लिए एक कमरे की कीमत 2 लाख रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक है। इस बीच इस शादी के भोज में मेहमानों को परोसी गई थाली की कीमत 18,000 रुपये थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!