नई दिल्ली

55 साल की दलित महिला से गैंगरेप , आरोपी फरार

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// ग्रेटर नोएडा के कोतवाली जेवर के एक गांव में पशुओं के लिए चारा लेने गईं एक 55 साल की दलित महिला को चार लोगों ने हथियारों के बल पर बंधक बनाया और खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गंभीर अवस्था में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.  पुलिस ने पीड़ित महिला की पति की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

दलित महिला के साथ गैंगरेप की खबर फैलते ही पुलिस महकमे हड़कंप मच गया. डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने पीड़ित महिला से मुलाकात की और महिला की गंभीर हालत को देखते हुए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.  वृंदा शुक्ला का कहना है कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.  मुख्य आरोपी पीड़ित के गांव का ही है. वह अपने जानवर खेतों में चराता था और गांजा पीने का आदी है. उसकी पहचान हो गई है उसके साथ अन्य 3 लोग जो थे उनकी पहचान की जा रही है

नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती गैंगरेप की शिकार पीड़ित महिला से मिलने पहुंची डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने कहा कि एक आरोपी की पहचान हो गई है अन्य की तलाश की जा रही है, शीघ्र ही इनकी गिरफ्तारी की जाएगी. महिला के परिजनों का कहना है कि दलित महिला जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी.  इसी बीच चार लोग वहां पहुंच गए और महिला को अकेला देख चारों ने हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया.  विरोध करने पर महिला के साथ बुरी तरह मारपीट की गई और आरोपियों ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए उसे धमकाया,  कि अगर उसने इस बात की जिक्र किसी से किया तो उसे जान से मार देंगे. आरोपियों ने महिला के साथ वीभत्स तरीके से दुष्कर्म किया जिससे महिला को गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गई.  उसे बेहोश देख और आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए. होश आने पर महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!