उत्तर प्रदेशनोएडा

उत्तर प्रदेश में सीएम बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज , कोविड नियमों को तोड़कर चुनाव प्रचार करने का लगा आरोप

नोएडा न्यूज़ धमाका /// यूपी पुलिस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. उन पर कोविड नियमों को तोड़कर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगा है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज उत्तर प्रदेश चुनाव दौरे पर थे जहां उन्होंने नोएडा में घर घर जाकर चुनाव प्रचार किया तथा कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील की.मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए नोएडा, उत्तर प्रदेश में घर-घर जाकर प्रचार किया

उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि हमारे पास (जीतने का) एक मजबूत मौका है क्योंकि प्रियंका गांधी वाड्रा ने हमेशा महिलाओं, पिछड़े, आम लोगों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है. कांग्रेस के लिए जमीनी स्तर पर जनता का समर्थन है.

बघेल, जो उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भी हैं, ने इस अभियान के दौरान ‘लड़की हूं लड़ शक्ति हूं’ कलाई बैंड वितरित किए. चुनाव आयोग द्वारा शनिवार को कोरोनो वायरस मामलों में तेजी को देखते हुए सार्वजनिक रैलियों और सभाओं पर प्रतिबंध लगाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव के लिए घर-घर अभियान शुरू किया.

सीएम बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद कांग्रेस आक्रामक मूड में आ सकती है. राज्य में महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए पिछले साल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने “लड़की हूं लड़ शक्ति हूं” अभियान शुरू किया था। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से शुरू होंगे. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को मतदान होगा. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!