Uncategorized

कर्मचारी की दुर्गा विसर्जन के दौरान नदी में डूबने से हुई मौत

जांजगीर चांपा,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (पीआईएल) के कर्मचारी की दुर्गा विसर्जन के दौरान डूबने से मौत हो गई। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। दिनांक 05 अक्टूबर को हसदेव नदी में इंडस्ट्रीज के कर्मचारी दुर्गा मां की प्रतिमा के विसर्जन के लिए गए थे, तभी इलेक्ट्रॉनिक विभाग में पदस्थ संजय बोंदरे (40 वर्ष) का पैर फिसल गया और वो नदी में डूबने लगा।

बाकी कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वे उस तक नहीं पहुंच सके। इस बीच संजय बोंदरे पानी की गहराई में चला गया और उसकी डूबकर मौत हो गई। पीआईएल के कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना जांजगीर थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को नदी में उतारा। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर निकाला जा सका। प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड कोटाडाबरी नगर पालिका चांपा में आता है। कर्मचारी के शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में आज होगा।

जांच अधिकारी ने बताया कि पीआईएल में दुर्गा प्रतिमा विराजित की गई थी। इसी का विसर्जन करने वहां के अधिकारी-कर्मचारी हसदेव नदी में गए हुए थे, जहां ये हादसा हुआ। फिलहाल मृत कर्मचारी के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उनके जांजगीर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!