छतीसगढ़रायपुर

ईडी के अधिकारी रायपुर में गौरव मेहता के घर जांच करने पहुंचे

रायपुर न्यूज धमाका – बिटकॉइन घोटाले के मामले में जांच कर रही ईडी के अधिकारी आज रायपुर में गौरव मेहता के घर पहुंचे। उन्होंने यहां दस्तावेजों सहित पूरे घर की तलाशी ली। गौरव मेहता एक कंसल्टेंसी के लिए काम करते हैं, जो पुणे पुलिस को अमित भारद्वाज के 6600 करोड़ के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले की जांच में मदद कर रही थी।

गौरव मेहता से की गई थी बिटकॉइन नकद की मांग

कल पूर्व आईपीएस रवींद्रनाथ पाटिल ने दावा किया था कि गौरव मेहता से सुप्रिया सुले और नाना पटोले ने संपर्क किया था और चुनाव में उपयोग के लिए घोटाले से बिटकॉइन नकद की मांग की थी। इसी के बाद से ईडी इसकी जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक गौरव मेहता एक साइबर एक्सपर्ट है। बिटकॉइन केस में गौरव ही सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। गौरव ने खुद के पास बिटकॉइन वॉलेट होने की जानकारी दी थी। इसमें उसने यह भी बताया था कि उसके ऊपर भी कुछ लोग हैं जो राजनीति से जुड़े हैं।

सुप्रिया सुले ने किया खंडन

सांसद सुप्रिया सुले ने उनके नाम से वायरल हो रहे बिटकॉइन मांगने के ऑडियो का खंडन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वे भाजपा से किसी भी मंच पर इस मामले में बहस करने के लिए तैयार हैं। सांसद ने कहा कि इससे मेरा कोई संबंध नहीं है, ऑडियो में जो आवाज है वह भी उनकी नहीं है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!