मध्यप्रदेश

डीआरआई विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ 15 लाख का 1575 किलो गांजा जब्त

इंदौर न्यूज़ धमाका //  मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों से गांजा की तस्करी जारी है। तस्कर गांजे को चोरी छिपे कभी छोटे वाहन तो कभी बड़े वाहनों से तस्करी करते हैं। आज ऐसा ही एक बड़ी तस्करी के खिलाफ डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू विभाग ने कार्रवाई की है। इसे अब-तक तक सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार इंदौर डीआरआई विभाग (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यू) ने आंध्रप्रदेश से गांजा से भरा ट्रक को पकड़ लिया। विभाग ने यह कार्रवाई इंदौर बायपास के पास से की है। गांजा तस्करी के दो आरोपी डीआरआई विभाग की गिरफ्त में है। ट्रक में 1575 किलो गांजा भरा हुआ था। जब्त गांजे की कीमत 3 करोड़ 15 लाख रुपए आंकी गई है।

यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। बताया जाता है कि मध्यप्रदेश में अलग-अलग शहरों में इसे खपाने के लिए लाया गया था। गांजा खपा पाते इसके पहले तस्कर विभाग के हत्थे चढ़ गया। गांजा के साथ ट्रक की भी जब्ती कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!