दिल्लीदेश

दिल्ली : 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोरोना महामारी प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी की सत्ता में बैठी केजरीवाल सरकार ने इसी पर काबू पाने लिए कई पाबंदियां लगाई है। सरकार के द्वारा लगाए गए नाइट कर्फ्यू और सप्ताहांत के कर्फ्यू के बाद भी इसकी गति पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

पीआरओ और अतिरिक्त आयुक्त चिन्मय बिस्वाल समेत 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे एक दिन पहले यानी रविवार शाम को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 22 हजार 751 नए कोरोना मामले सामने आए।

जिसके बाद कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 15 लाख 49 हजार 730 हो गई है। वहीं, दिल्ली में इस दौरान 17 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान भी जा चुकी है। इसके साथ ही अब मरने वालों का आंकड़ा 25 हजार 160 पहुंच गया है।दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 23.53 फीसदी है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 10 हजार 179 लोग ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में इस समय कोरोना के 60 हजार 733 एक्टिव केस हैं।

शनिवार को कोरोना संक्रमण के 20 हजार 181 नए मामले सामने आए। अब दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. दिल्ली सरकार की ओर से रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना से 17 लोगों की मौत हुई है। वहीं, शनिवार को सात लोगों की कोरोना से मौत हो गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!