छतीसगढ़बलरामपुर

5 दिनों से लापता युवक का शव डबरी में मिला….परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बलरामपुर न्यूज धमाका – जिले में 5 दिनों से लापता युवक का शव डबरी में मिला है. सूचना पर सनवाल पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई में जुट गई है. मृत युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.

जानकारी के अनुसार, सनवाल थाना क्षेत्र स्थित बरवाही गांव में रहने वाला लोकेश कुमार गुप्ता 29 अक्टूबर से लापता था. परिजनों ने 1 नवम्बर को सनवाल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पांच दिन बाद अब जाकर ग्रामीणों ने डाबरी में युवक का शव तैरते हुए देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार ध्रुव ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट 1 नवंबर को ही दर्ज कर ली गई थी. पुलिस गुम इंसान की तलाश कर रही थी, परिजन भी काफी प्रयास कर रहे थे. डबरी में मिले शव को पुलिस एफएसएल टीम के आने के बाद निकालकर पीएम के लिए भेजा जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!