छतीसगढ़बिलासपुर

लापता युवक की डैम में मिली लाश: PSC परीक्षा में असफलता से हताश युवक ने दी जान, सुसाइड नोट में परिवार से मांगी माफी

 बिलासपुर न्यूज़ धमाका – पीएससी की तैयारी करने बिलासपुर आया बैंक कर्मचारी का बेटा तीन दिन पहले रहस्यमय तरीके से लापता हो गया था. जिसकी लाश रतनपुर खूंटघाट में मिली है. वहीं मृतक के घर की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें तीन बार परीक्षा देने के बाद पीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पाने पर आत्महत्या करने की बात लिखी है. पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, बेमेतरा निवासी बैंक कर्मी गणेश राम सिंह का बेटा भेक सिंह बिलासपुर के दयालबंद स्थित निजी हास्टल में रहकर पीएससी की तैयारी कर रहा था. युवक के पिता ने बीते 3 अगस्त को कॉल किया, तो कॉल रिसीव नहीं हुआ. जिसके बाद वे घबराकर बिलासपुर पहुंचे और हास्टल में जाकर देखा कि उनका बेटा गायब था. दोस्तों से पूछताछ के बावजूद कोई जानकारी न मिलने पर, उन्होंने कोतवाली थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई.

पुलिस मोबाइल का लोकेशन के आधार पर रतनपुर के आसपास तलाश शुरू की. इस बीच सोमवार को खूंटाघाट में मछली मारने के दौरान मछुआरों को डैम में एक युवक की तैरती हुई लाश मिली. मछुआरों ने युवक की लाश बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मृतक की स्कूटी स्टैंड में खड़ी हुई मिली. लाश लापता छात्र भेक सिंह साहू की निकली.

इधर कोतवाली पुलिस ने उसके रूम की तलाशी ली, तो वहां मृतक द्वारा लिखा सुसाइड नोट मिला है. उसमें उसने माता पिता से माफी मांगते हुए लिखा है कि कई बार परीक्षा देने के बाद भी पीएससी की परीक्षा पास नहीं कर पा रहा हूं. मैंने आप लोगों के सभी सुझाव को गंभीरता से लेकर पढ़ाई की, परीक्षा पास नहीं करने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं. पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और जांच कर रही है.

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!