छतीसगढ़रायपुर

नक्सलियों के लगाए आईईडी में ब्लास्ट होने से घायल सीआरपीएफ के जवानों को लाया गया रायपुर…

रायपुर न्यूज धमाका – बीजापुर में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से घायल हुए सीआरपीएफ के पांच जवानों को रायपुर के अस्पतालों में बेहतर उपचार के लिए दाखिल कराया गया है. इनमें से चार जवानों को नारायणा अस्पताल और एक जवान को बाजाली अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बता दें कि नक्सल प्रभावित बीजापुर के तर्रेम थाना क्षेत्र में नक्सली मोर्चे पर तैनात सुरक्षाबल के जवान रविवार को नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आ गए थे. घायल सीआरपीएफ के असिटेंड कमांडेंट विद्या संकेत देवदास, इंस्पेक्टर संजय कुमार और आरक्षक बी. पवन कुमार समेत राजेंद्र ढोले को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर लाया गया है.

घटना रविवार सुबह की है. चिन्नागेलूर सीआरपीएफ कैम्प से सीआरपीएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए क्षेत्र में निकले हुए थे. कैम्प से करीब 350 मीटर की दूरी पर नक्सलियों का लगाया आईईडी बम मिला. सुरक्षाकर्मियों की एक टीम आईईडी का पता लगाने और उन्हें नष्ट करने में जुटी हुई थी. इसी दौरान जब वे तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे, तो उसमें विस्फोट हो गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!