छतीसगढ़बालोद

 झाड़ियों में छिपी 3 महिलाओं को वार्डवासियों ने पकड़ा, बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीनों को भेजा जेल

बालोद न्यूज धमाका – दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीन महिलाएं संदिग्ध अवस्था में बजरंग चौक में झाड़ियों में छिपी थी, जिन्हें वार्डवासियों ने बच्चा चोरी के आरोप में पकड़ा और पुलिस को सूचना दी. तीनों महिलाएं राजनांदगांव की है. बच्चे चोरी के आरोप में दल्लीराजहरा पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, पकड़ी गई महलाओं का नाम भूरी बाई, साजन बाई और अंजू बाई है. इस मामले में दल्लीराजहरा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि तीन महिलाओं को वार्ड 11 के लोगों ने पकड़कर रखा था. पुलिस के पूछताछ में महिलाओं ने कोई सही जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन पर कोई बड़ी घटना को अंजाम न दे इस अंदेशे के साथ तीनों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!