नई दिल्लीदेश

बीते 24 घंटो में कोरोना संक्रमण दर में आई गिरावट, 893 संक्रमितों की गई जान

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में धीरे धीरे गिरावट आ रही है, लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 893 लोगों की मौत हो गई। वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में 2,34,281 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 4.10 करोड़ से ज्यादा हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को अद्यतन किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किये आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 893 संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 4,94,091 हो गई। मंत्रालय ने कहा कि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 1,19,396 की कमी आई है। अब इनकी संख्या 18,84,937 हो गई है, जो संक्रमितों की कुल संख्या का 4.59 प्रतिशत है। संक्रमण से उबरने की दर 93.89 प्रतिशत है। पॉजिटिवीटी रेट में काफी सुधार है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साप्ताहिक कर्फ्यू से लेकर ऑड इवन को बंद कर दिया गया है।

मंत्रालय के अनुसार देश में दैनिक संक्रमण दर 14.50 प्रतिशत है। जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 16.40 प्रतिशत है। वहीं कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या 3,87,13,494 हो गई है। जबकि कोविड-19 मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 4,10,92,522 हो गई है। इस बीच, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 165.70 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!