कोरबाछत्तीसगढ

तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत,बाइक सवार की मौके पर मौत

कोरबा/कटघोरा,न्यूज़ धमाका :- नेशनल हाइवे 130 के निर्माण के बाद से कटघोरा-अम्बिकापुर मार्ग पर रोजाना हो रहे हादसे में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. बीती रात तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर बंजारी के समीप घटित हुई, जहां एक बाइक को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बाइक में सवार सोविन्द सिंह राज (22 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मृतक सोविन्द सिंह पोंडी उपरोड़ा स्थित जिला सहकारी मर्यादित बैंक में भृत्य के पद पर कार्यरत था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!