कोंडागांवछत्तीसगढ

बोरगांव सड़क हादसे में घायलों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा

बोरगांव दुर्घटना में घायल चारों महिलाओं की बचा ली गयी जान

जिला अस्पताल रिफर के गये सभी चारों घायल अब बेहतर है, इलाज है जारी।


कोंडागांव न्यूज़ रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर बोरगांव के समीप स्कार्पियो एवं ऑटो के बीच गंभीर हादसे में 9 लोगों की मृत्यु एवं कई लोगों के घायल होने की खबर प्राप्त होने पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा आरएनटी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां हादसे में घायल चार महिलाओं फरसगांव पीएचसी से रिफर कर जिला आरएनटी अस्पताल में इलाज के लिये लाया गया था। मौके पर पहुंचे कलेक्टर ने सभी चार महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना।
इस दौरान उन्होंने महिलाओं से घटना के संबंध में जानकारी ली साथ ही शोक संतप्त परिवारजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को उचित उपचार प्रदान करने के लिये निर्देशित किया।

डाॅक्टरों की विषेष टीम जुटी है इलाज में

घटना की जानकारी प्राप्त होने के साथ कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ टीआर कुँवर द्वारा घटनास्थल पर एंबुलेंस भेज कर सभी घायलों को जिला अस्पताल लाने के निर्देश दिए गए थे एवं गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिये रेफर कर दिया गया था। यह स्पेषल टीम घायलों के उपचार एवं उनके देखभाल का कार्य कर रही है।

सिविल सर्जन डाॅ संजय बसाक

जिला अस्पताल में बोरगांव दुर्घटना में घायल चार महिलाएं कल लायी गयी थी। इनमें से अब सभी की हालत बेहतर है। महिलाओं की हड्डियों में चोट आई हैं, जिनका इलाज अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है। सभी खतरे से बाहर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!