नारायणपुरछत्तीसगढ

CM पहुंचे अबूझमाड़ वाले जिले में:नारायणपुर में 128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात, 2 नयी तहसील की घोषणा

नारायणपुर न्यूज़ धमाका // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले के दौरे पर रहे। जिला मुख्यालय के हाईस्कूल मैदान में उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। इसी मंच से CM ने जिलेवासियों को लगभग 128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी। साथ ही जिले में छोटेडोंगर और कोहकामेटा को नई तहसील बनाने की घोषणा भी की है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 251 नवविवाहित जोड़ों को उन्होंने आशीर्वाद दिया है।

जिले के अबूझमाड़ इलाके के लगभग 237 गांवों का सर्वे किया जा रहा है। यहां के ग्रामीणों को वनाधिकार पट्टा, सामुदायिक पट्टा भी दिया जा रहा है। इससे इलाके के लोग सीधे विकास से जुड़ेंगे। इलाके के लोगों का किसान क्रेडिट कार्ड, जॉब कार्ड समेत विभिन्न दस्तावेज भी बनवाए जा रहे हैं। बात दें कि जिला प्रशासन की टीम पहली बार इन इलाकों का सर्वे कर रही ही। जिले के अब तक 18 गांव का सर्वे किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्ची को गोद में उठाया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्ची को गोद में उठाया।

बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा
इधर, भगिनी प्रसूति योजना के तहत एक महिला को CM ने 20 हजार रुपए का चेक प्रदान किया। अबूझमाड़ की महिला के साथ उसकी बच्ची भी आई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्ची को गोद में उठाया। फिर काफी देर तक लाड-दुलार किया। यह देख ग्रामीण भी बेहद खुश हुए। साथ ही CM ने यहां मौजूद महिलाओं से उन्हें कोई परेशानी तो नहीं इस बारे में भी पूछा।

128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी।

128 करोड़ रुपए के विकासकार्यों की सौगात दी।

इन विकासकार्यों की दी गई सौगात

  • झारा डोंगरीपारा से कोडाहुर तक 1 करोड़ 85 की लागत से सड़क निर्माण का काम किया जाएगा।
  • मातला से हल्बापारा तक 1 करोड़ 99 लाख की लागत से सड़क निर्माण का काम किया जाएगा।
  • ओरछा रोड से हाथीबेड़ा के तक सड़क बनाने दी 1 करोड़ 55 लाख रुपए की स्वीकृति।
  • बागझर से गांडापारा के लिए 1 करोड़ 20 हजार और स्कूलपारा से कोहकापारा तक 3 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से सड़क बनेगी।
  • कोरेंडा से खासपारा तक 1 करोड़ 42 लाख और कोरंडा से लगलघाटीपारा के लिए 1 करोड़ 55 लाख रुपए की दी गई स्वीकृति।
  • ओरछा रोड मरकाबेड़ा से थानगुड़ीपारा तक 1 करोड़ 26 लाख और बावड़ी से गोंगला तक सड़क बनाने 3 करोड़ 9 लाख रुपए की दी गई स्वीकृति।
  • इसी प्रकार ग्रामीया यांत्रिकी सेवा के कार्यों में शासकीय उद्यानिकी रोपणी केरलापाल में तकनीकी प्रशिक्षण सेंटर क निर्माण कार्य 34 लाख में होगा।
  • शासकीय उद्यानिकी रोपणी ओरछा में तकनीकी प्रशिक्षण सेंटर हेतु 24 लाख और कुंदला में प्री बर्थ वेटिंग रूम अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 16 लाख रुपए की दी गई स्वीकृति।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!