नई दिल्ली

मुख्यमंत्री केजरीवाल : 130 करोड़ देशवासियों को एकजुट करना चाहता हूं

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि उनकी आम आदमी पार्टी सच्चे हिंदुत्व का पालन कर रही है क्योंकि वह देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहती है और देश को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहती है.केजरीवाल ने एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर परोक्ष निशाना साधा और कहा कि धर्म के नाम पर लोगों को बांटना, दंगे भड़काना और दलितों पर अत्याचार करना नहीं है बल्कि एक इंसान को दूसरे से जोड़ना हिंदुत्व है.केजरीवाल ने इस आरोप को ‘सरासर गलत’ कहकर खारिज कर दिया कि हाल में अयोध्या स्थित राम मंदिर जाकर और दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रा योजना को मंजूरी देकर वह चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘नरम हिंदुत्व’ का कार्ड खेल रहे हैं

आप’ अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाएगी.केजरीवाल ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि नरम हिंदुत्व क्या है. मैं इस देश के 130 करोड़ लोगों को एकजुट करना चाहता हूं, एक इंसान को दूसरे से जोड़ना चाहता हूं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!