देशनई दिल्ली

कृषि कानूनों को निरस्त करने के फैसले का मुख्यमंत्री केजरीवाल ने किया स्वागत, कहा- केंद्र सरकार बचा सकती थी 700 किसानों की जान

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर केंद्र द्वारा तीन नए विवादास्पद कृषि कानूनों को रद्द करने पर खुशी जताई है और इस कदम को किसानों की जीत बताया है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को अब एक साल होने जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं देश के सभी किसानों को बधाई देता हूं। उनके आंदोलन का परिणाम दिखाई आज सामने आया है। उन्होंने कहा अगर यह जल्दी किया जाता तो 700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी। फिर भी यह एक बड़ा कदम है। शायद भारत के इतिहास में पहली बार सरकार ने एक आंदोलन के कारण 3 कानूनों को वापस लिया है।

केजरीवाल ने कहा प्रकाश दिवस के दिन आज कितनी बड़ी खुशखबरी है।तीनों कानूनों को निरस्त कर दिया गया। 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि कैसे इस देश के किसान ने अपनी जान जोखिम में डालकर और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा सलाम। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कृषि अधिनियम को निरस्त करने पर कहा कि सरकार को इस आंदोलन के कारण जान गंवाने वाले सभी किसान परिवारों से माफी मांगनी चाहिए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!