बिलासपुरछत्तीसगढ

कैबिनेट मंत्री गोपाल ने हमला बोलते हुए कहा:-इस सरकार ने तो भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले 

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने तो भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ डाले हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने अलग ही संस्कृति को जन्म दिया है। भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ बनाएंगे। दिल्ली सरकार की माडल को छत्तीसगढ में लागू करेंगे। इसके लिए हम आज ही संकल्प लेते हैं।कैबिनेट मंत्री राय पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

बिना पैसा कोई काम नहीं होता। तबादला से लेकर पदस्थापना में सब में पैसा चाहिए। जेब में पैसा है तो काम की गारंटी है। हमारी सरकार बनेगी तो आम आदमी का काम होगा।

एक सवाल के जवाब में कहा कि आप की सरकार बनने के बाद दिल्ली के कामकाज से प्रभावित होकर पंजाब के लोगों ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूरे देश के अंदर उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी अभूतपूर्व उत्साह का वातावरण बनने लगा है। छत्तीसगढ़ की जनता अब आप को बड़े विकल्प के रूप में देखने लगी है। भाजपा व कांग्रेस को मौका देकर देख ली है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भाजपा के 15 साल में जो भ्रष्टाचार था उसकी सीमा इस सरकार ने पार कर दी है। भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड कांग्रेस सरकार ने तोड़ दिया है। पंजाब की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी बदलाव की बयार चलने लगी है। पंजाब विजय के बाद रायपुर की रैली में प्रदेशभर से लोग शामिल हुए थे। यह अच्छा संकेत है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!