Uncategorized

आयुष्मान कार्ड च्वाईस सेंटरों में 31 अगस्त तक बनाये जा सकेंगे लाॅकडाउन के कारण शासन द्वारा कार्ड निर्माण की तिथि में की गई वृद्धि

शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डाॅ खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत जिले के अनुमति प्राप्त च्वाॅईस सेंटर में पात्र हितग्राहियों का पात्रतानुसार आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य 30 अप्रैल तक संचालित था परन्तु कोविड-19 के प्रचार को देखते हुये इस कार्य को स्थगित किया गया था। इसे अब पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. टीआर कुंवर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार 31 अगस्त 2021 तक इसे पुनः प्रारंभ करने के लिए संचालक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य नोडल एजेंसी द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है। ऐसे हितग्राही जिन्होने अभी तक आयुष्मान कार्ड नही बनावाये है। वे अपना राशन कार्ड एवं आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र के च्वाॅईस सेंटर में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जिससे हितग्राही आपातकालीन अथवा आवश्यकता के आधार पर पंजीकृत शासकीय अथवा निजी अस्पताल में भर्ती होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हंै।
जिन पात्र हितग्राहियों ने पूर्व में विभिन्न चिन्हांकित च्वाॅइस सेंटर में अपना पंजीयन कराये है, वे उसी च्वाॅइस सेटर में अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड पुनः दिखाकर निःशुल्क प्लास्टिक पीवीसी आयुष्मान कार्ड प्राप्त कर सकते है। राज्य नोडल एजेंसी ने बताया कि पूर्व में 01 मार्च से 31 मार्च तक आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी थी। जिसे बढाकर 30 अप्रैल तक किया गया था। इस अवधि में ’आपके द्वार आयुष्मान’ योजना के तहत् पंजीयन के मामले में छत्तीसगढ देश में सर्वश्रेष्ठ रहा तथा इस अवधि में सबसे अधिक कार्ड भी बनाये गये।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!