बिलासपुरछत्तीसगढ

चकरभाठा में तालाब में डूबने से युवक की मौत,सूचना मिलते ही स्वजन पहुंचकर अस्पताल,लगा हत्या का आरोप

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-चकरभाठा स्थित घर से चप्पल लेने के लिए निकला युवक तालाब में डूब से मौत हो गया। इसकी सूचना पर स्वजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में युवक की स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। इससे युवक की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

घर से चप्पल लेने निकला युवक तालाब में डूबने से हुई मौत

चकरभाठा के वार्ड नंबर पांच में रहने वाला प्रवीण सूर्यवंशी (18) पढ़ाई करते थे। वे 10वीं कक्षा के छात्र थे। सोमवार की सुबह नौ बजे वे अपने घर से चप्पल लेने बाजार जाने की बात कहकर निकले थे । इसके बाद वे घर नहीं लौटे। दोपहर एक बजे मोहल्ले के लोगों ने बताया कि प्रवीण बंधवा तालाब में डूब गया है । उसे निकालकर कुछ लोग अस्पताल लेकर गए हैं। इस पर स्वजन अस्पताल पहुंचे।

डाक्टरों ने प्रवीण की स्थिति देखते हुए सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में उपचार के दौरान शाम छह बजे उनकी मौत हो गई। प्रवीण के भाई अमित सूर्यवंशी ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे। अमित ने बताया कि प्रवीण के पैर, जांघ और पीठ में चोट लगी है । स्वजन ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है । इसकी रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!