छत्तीसगढ

प्रशिक्षण प्राप्त 30 युवाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र, जिला प्रषासन की पहल पर 02 वर्षों में 181 युवाओं को दिलाया गया रोजगार

कोंडागांव न्यूज़ धमाका // लाईवलीहुड कॉलेज में जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन सुकमा के सहयोग से कैम्पस प्लेसमेंट द्वारा चयनित युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में फाउण्डेशन के बस्तर क्लस्टर प्रभारी माखन साहू द्वारा इलेक्ट्रीकल कोर्स से प्रशिक्षण प्राप्त 30 युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए नियुक्ति पत्र जिला रोजगार अधिकारी सह सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण पवन कुमार नेताम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सहायक परियोजना अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज पुनेश्वर वर्मा, महात्मा गांधी नेशनल फैलोशिप अभिनव रात्रे एवं कांऊसलर नीलिमा जाटव उपस्थित रहे।


युवाओं को दिया गया आवष्यक मार्ग दर्षन – इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं को उनके कार्य कुशलता के महत्व और कार्य के प्रति निष्ठावान रहने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिये गये। जिला कौशल विकास प्राधिकरण एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज कोण्डागांव के द्वारा संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए विगत 02 वर्षों में जिले के कई बेरोजगार युवाओं को इलेक्ट्रीकल, हॉस्पिटालिटी कोर्स में उनके रूचि अनुसार प्रशिक्षण प्रदान कर राज्य के विभिन्न जिलों में स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।


अब तक 181 को मिला रोजगार – संस्था द्वारा अब तक 181 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है। जिले के 48 युवाओं को वर्तमान में इलेक्ट्रीकल कोर्स का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिन्हें प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!