छत्तीसगढ

गुस्साएं बेटी और बहू ने टंगिये से वार कर उतारा मौत के घाट , समधन के साथ था अवैध संबंध

मरवाही न्यूज़ गौरेला के खोडरी गांव के अरपा नदी में मिले अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने के मामले में हत्या की आरोपी बहू और तीन सह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरेला पुलिस को अरपा नदी के पुल के पास चैनसिंह की लाश मिली। जिसकी धारदार हथियार से हत्या कर मौत के घाट उतारा गया था।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरू की थी1 अक्टूबर को भी चैनसिंह अमिता बाई के घर शराब पीकर आया और साथ में शराब भी लेकर आया था। अमिता बाई को उसके घर से कुछ दूर ले जाकर शराब पिलाकर शारीरिक संबंध बना रहा था। जिसे मृतक चैनसिंह की बहू और अमिता बाई की बेटी आरोपिया रामप्यारी के द्वारा देख लिया गया। चूकि उक्त अवैध संबंध की जानकारी रामप्यारी को पूर्व से थी और रामप्यारी दोनो को पहले कई बार ऐसा करने से मना कर चुकी थी। मगर दोनो नहीं माने फिर चैनसिंह रामप्यारी के साथ पूर्व में मारपीट कर चुका था। इस बात से गुस्साई रामप्यारी अपने घर से टंगिया लेकर आई और मृतक चैनसिंह के गले में वार कर दी। जिससे चैनसिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।
उसके बाद ये लोग 1 दिन तक लाश को नदी के किनारे नाला में छुपाकर रखे थे। बाद में  कुंवर सिंह, अमिता बाई और अमिता की मां बिरसिया बाई तीनों मिलकर मृतक चैनसिंह के लाश में पत्थर को प्लास्टिक के बोरी से बांधकर अरपा नदी में फेक दिये। पुलिस ने इस मामले में हत्यारी बहू रामप्यारी, उसकी मां अमिता बाई , बहू का पिता कुंवरसिंह, मृतक की पत्नि बिरसिया बाई को गिरफतार कर जेल भेज दिया है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!