छतीसगढ़रायपुर

उड़ान के लिए तैयार अंबिकापुर एयरपोर्ट: 26 को उद्घाटन की संभावना, सबसे पहले रायपुर और वाराणसी को करेगा कनेक्‍ट

Darima Airport: उड़ान के लिए तैयार अंबिकापुर एयरपोर्ट: 26 को उद्घाटन की संभावना, सबसे पहले रायपुर और वाराणसी को करेगा कनेक्‍ट

 रायपुर न्यूज़ धमाका – सरगुजा संभाग के लोगों का हवाई सेवा का इंतजार जल्‍द खत्‍म होने वाला है। अंबिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट हवाई सेवा के लिए तैयार हो गया है। रन वे का ट्रायल हो चुका है। 17 सितंबर को वहां 72 सीटर विमान की लैडिंग कराई गई, जो पूरी तरह सफल रही। अब इसके विधिवत उद्घाटन और हवाई सेवा शुरू होने का इंतजार है। बताया जा रहा है कि 26 सितंबर को इसके उद्घाटन की तैयारी चल रही है। सब कुछ ठीक रहा तो 26 तारीख को प्रधानमंत्री अंबिकापुर- रायपुर विमान सेवा का शुभारंभ कर सकते हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

एयरपोर्ट तैयार हो गया है तो विमान सेवा भी जल्द ही शुरू हो जाएगी। अंबिकापुर एयरपोर्ट के शुरू होने से छत्‍तीगसढ़ के लोगों को वाराणसी की विमान सेवा मिलने की उम्‍मीद है। अंबिकापुर एयरपोर्ट शुरू होने से पहले से ही वहां से वाराणसी के लिए विमान सेवा की मांग की जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि एयरपोर्ट के चालू होने से वाराणसी- अंबिकापुर- रायपुर विमान सेवा शुरू हो सकती है। इससे वाराणसी सहित पूर्वांचल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी प्रदेश में वाराणसी के लिए केवल ट्रेन सेवा ही उपलब्‍ध है।

 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!