
- कुछ दिन पूर्व ही प्राचार्य एनएसएस कैंप के आयोजन में रात के समय चश्मा लगाकर डांस करते नजर आए थे, तब जमकर उनकी किरकिरी हुई थी. हालांकि ज्ञान के मंदिर में ऐसी घटनाओं का होना पूरे कॉलेज प्रबंधन पर सवाल खड़ा करता है. हालांकि इस मामले में एसडीएम गौतम सिंह ने उच्च स्तरीय जांच की बात कही है.
- रामानुजगंज एसडीएम गौतम सिंह ने बताया कि आज धरना प्रदर्शन की जानकारी लगते ही मैं तहसीलदार और एसडीओपी स्वयं कॉलेज पहुंचे थे. छात्र-छात्राओं को समझा दिया गया है. इसके बाद वह मान गए. इस मामले में जो भी घटना घटित हुई है, उसे उच्च शिक्षा विभाग को जांच के लिए मैं स्वयं लिखूंगा. जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा.
बलरामपुर न्यूज़ धमाका /// मंगलवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में शासकीय महाविद्यालय रामानुजगंज के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ही प्राचार्य को रोक लिया और जमकर नारेबाजी करने लगे। छात्रों का आरोप है की प्राचार्य मर्यादा लाँघकर छात्र ही नहीं छात्राओं के साथ भी अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं। जिले के रामानुजगंज शासकीय लरंगसाय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. आरपी सोनवानी लगातार अपने कार्यों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. छात्राओं पर प्रिंसिपल अश्लील कमेंट करते हैं. जिसके विरोध में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
छात्र-छात्रों ने पुतला दहन कर थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. लेकिन कार्रवाई नहीं करने आज छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन किया.छात्र-छात्राओं ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को लिखित शिकायत पत्र दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्राचार्य सोनवानी लगातार उन पर कोरे कागज में हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाते हैं. कॉलेज की छात्राओं पर प्रिंसिपल उनकी शारीरिक बनावट को लेकर कमेंट करते हैं. उनके आचरण को लेकर गलत आरोप लगाते हैं.

