
मुंबई न्यूज़ धमाका ///आर्यन खान को ज़मानत मिलने के बाद ऐक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर आर्यन के साथ अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है । शनाया आर्यन और उसकी बहन सुहाना खान की करीबी दोस्त हैं । वहीं , आर्यन की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद शनाया की मां माहीप कपूर शाहरुख खान के आवास पर गई थीं ।




