
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// जिले में बुधवार को कोरोना से एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 79 साल की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 14 अक्टूबर को सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने देर रात दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने नगर निगम भिलाई को शव सौंप दिया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया गया। जिले में कोरोना संक्रमण से करीब 37 दिन बाद मौत हुई है।




