
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// 6 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना के ग्राम वन बघेरा सप्ताहिक बाजार से वापस लौटते वक्त सराफा व्यापारी से तुम्हारी लेवा जाने रास्ते में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. सोमनी थाना में धारा-34, 341, 394 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था. मामले में मोहन नगर थाना पुलिस ने दुर्ग सिरसा चौकी निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चालक दास उर्फ चंदन साहू पिता जीवन लाल साहू (24 वर्ष), सुनील साहू पिता बंसीलाल साहू (29 वर्ष) और करण साहू पिता रामअवतार साहू (36 वर्ष) शामिल हैं. लूट के मामले के खुलासे के साथ आरोपियों को पकड़ने में मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, आरक्षक मनीष अग्निहोत्री, क्रांति शर्मा व सनत भारती भूमिका रही




