
देश में अभी सरसों का 10-12 लाख टन का स्टॉक रह गया है, जो ज्यादातर किसानों के ही पास है. दूसरी तरफ, त्योहारी मांग लगातार बढ़ रही है और दीवाली के बाद सरसों की मांग में तेज बढ़ोतरी होगी. ऐसे में सलोनी शम्साबाद में सरसों का भाव पिछले हफ्ते के अंत में 8,900 रुपये से बढ़ाकर 9,200 रुपये क्विंटल कर दिया गया
नई फसल के आने के समय आमतौर पर भाव गिरा दिया जाता है. ऐसे में किसानों को कम दाम पर अपनी फसल बेचने पर मजबूर होना पड़ता है. यानी किसानों को घाटे का सौदा करना पड़ता है.
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// आम जनता को त्योहारी सीजन के बीच एक बार फिर तगड़ा झटका लगा है. खाद्य तेलों की कीमत में फिर आग लगी है. त्योहार में तेल की मांग बढ़ने और तिलहन की कमी के कारण बाजार में सरसों मूंगफली, सोयाबीन और कच्चा पाम ऑयल समेत लगभग सभी तेल-तिलहन के भाव बढ़ गए हैं.कच्चे पाम तेल (CPO) का भाव 300 रुपये बढ़कर 11,450 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया. पामोलीन दिल्ली के दाम 160 रुपये बढ़कर 13,060 रुपये और पामोलीन कांडला तेल के भाव 60 रुपये बढ़ोतरी के साथ 11,860 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए. बिनौला तेल का भाव 450 रुपये बढ़कर 13,950 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ बिनौला तेल में आई तेजी से मूंगफली की मांग बढ़ गई. इससे मूंगफली का भाव 15 रुपये सुधरकर 6,300-6,385 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ. वहीं, मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड का भाव 10 रुपये बढ़कर 2,090-2,220 रुपये प्रति टिन पर बंद हुआ
सोयाबीन दाने का भाव 50 रुपये बढ़कर 5,300-5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ. सोयाबीन इंदौर 420 रुपये उछलकर 13,670 रुपये और सोयाबीन डीगम के दाम 380 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 12,580 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुए.सरसों दाने का भाव बीते सप्ताह 145 रुपये बढ़कर 8,870-8,900 रुपये प्रति क्विंटल हो गया. सरसों दादरी तेल का भाव पिछले सप्ताह के मुकाबले 450 रुपये बढ़कर समीक्षाधीन हफ्ते के आखिर में 18,000 रुपये क्विंटल हो गया. सरसों पक्की घानी तेल की कीमतें 40 रुपये बढ़कर 2,705-2,745 रुपये और कच्ची घानी के दाम भी 40 रुपये बढ़कर 2,780-2,890 रुपये प्रति टिन हो गए

