देश

भारत में आज एक बार फिर कोरोना से मौत की संख्या अचानक बढ़ गई है

देश में भले ही एक दिन में कोरोना के 16,326 नए केस ही मिले हैं, लेकिन मौतों की बड़ी संख्या डराने वाली है.

एक दिन में जहां कोरोना के 16,326 नए केस मिले हैं तो वहीं 666 लोगों की की मौत के साथ ही मौत की संखया में फिर बड़ा इजाफा देखने को मिला है.स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव केस की संख्या 1,73,728 है.हालांकि नए केसों का आंकड़ा कम होने की वजह से थोड़ी राहत जरूर है. बीते एक दिन में  17,677 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं. इस तरह एक्टिव केसों में भी 1 हजार से ज्यादा की कमी देखने को मिली है, लेकिन कोरोना से मौतों के ट्रेंड ने चिंताएं बढ़ा दी हैं. कोरोना अभी हमारे बीच से गया नहीं है. मास्क का प्रयोग और दो गज की दूरी और सेनिटाइजर का प्रयोग करते रहें. लापरवाही सबके लिए फिर से मुसीबत बन सकती है.त्योहारी सीजन में लोग लापरवाही बरत रहे हैं जो चिंताजनक है. ये लापरवाही अभी सबपर भारी पड़ सकती है. भले ही आपने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हों, लेकिन सतर्कता बरतनी जरूरी है. बता दें कि कोरोना के वैश्विक मामले अब बढ़कर 24.19 करोड़ हो गए हैं. वहीं इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 49.2 लाख हो गई है. जबकि अब तक 6.69 अरब लोगों का टीकाकरण हो चुका है. इन आंकड़ों की जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा साझा की गई है. कोरोना ने एक बार फिर चीन में दस्तक दी है जिसके बाद सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया, स्कूलों को बंद कर दिया गया है और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. चुनी हुई जगहों पर लॉकडाउन जैसे नियम लागू किए गए हैं. राजधानी पेइचिंग सहित कम से कम पांच प्रांतों में दर्जनों मामले मिलने पर ये कदम उठाए गए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!