
मुंबई न्यूज़ धमाका /// आर्यन खान से जुड़े क्रूज शिप ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की पूछताछ में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने ड्रग्स सप्लाई या इसके सेवन के आरोपों से इनकार किया है. 22 वर्षीय अनन्या को शाहरुख खान के बेटे के फोन पर मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. आर्यन खान को क्रूज शिप पार्टी पर मारे गए छापे के बाद एनसीबी अधिकारियों द्वारा दो अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और 8 अक्टूबर से वे जेल में हैं. अनन्या से चैट से संबंधित सवाल पूछे गए जिनसे प्रतीत होता है कि उसने आर्यन को चरस हासिल करने में मदद की




