छतीसगढ़रायपुर

युवा कांग्रेस का चुनाव आज से : हर सदस्य डालेगा छह वोट, 29 सितंबर तक चलेगी प्रक्रिया

30 अगस्त 2026 //

रायपुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव को लेकर लंबे इंतजार के बाद अब तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश में युवा कांग्रेस की चुनावी सदस्यता और पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होकर 29 सितंबर शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव पूरी तरह ऑनलाइन कराया जाएगा। चुनाव की तारीख सामने आने के साथ ही युवा कांग्रेस के भीतर दावेदारों और उनके समर्थकों की सक्रियता भी बढ़ गई है। समर्थकों की सक्रियता भी बढ़ गई है।

प्रदेश में 10 लाख से अधिक युवा सदस्य मतदान कर सकते हैं। युवा कांग्रेस के चुनाव में मतदान का अधिकार निर्धारित पात्रता वाले वैध सदस्यों को मिलेगा। चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि एक पात्र सदस्य को अलग-अलग संगठनात्मक पदों के लिए कुल छह वोट डालने होंगे। इनमें प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, जिला महासचिव, विधानसभा अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष सहित निर्धारित पदों के लिए मतदान शामिल है। 

पहली बार ब्लॉक अध्यक्ष का भी प्रत्यक्ष चुनाव 

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में एक बड़ा बदलाव किया गया है। ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव भी प्रत्यक्ष चुनाव के जरिए होगा। पहले ब्लॉक स्तर पर इस तरह का प्रत्यक्ष चुनाव नहीं होता था। इससे संगठन के सबसे निचले राजनीतिक ढांचे तक चुनावी प्रतिस्पर्धा पहुंच गई है। ब्लॉक अध्यक्ष का चुनाव खास इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विधानसभा और जिलास्तर की राजनीतिक गतिविधियों में ब्लॉक संगठन की भूमिका काफी अहम होती है। ऐसे में दावेदारों के लिए केवल बड़े नेताओं का समर्थन पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं और सदस्यों के बीच अपनी पकड़ साबित करना भी जरूरी होगा।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में 17 दावेदार

प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला खासा दिलचस्प हो गया है। उपलब्ध चुनावी जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 17 दावेदार मैदान में हैं। इनमें शैलेंद्र बंजारे, सत्येंद्र चेलक, विनयशील, प्रशांत बोकड़े, जसमीत शर्मा, लोकेश वशिष्ठ, सोनू शर्मा, निखिलकांत साहू, हनी बग्गा और सजल चंद्राकर जैसे नाम चर्चा में हैं। दावेदारों ने अपने-अपने स्तर पर जनसंपर्क और कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश तेज कर दी है। चुनाव में बड़े कांग्रेस नेताओं के समर्थन को लेकर भी राजनीतिक समीकरण बन रहे हैं। ऐसे में युवा कांग्रेस का यह चुनाव संगठन के भीतर विभिन्न गुटों की ताकत का भी परीक्षण माना जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!