छतीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में पति-पत्नी की मिली लाश : एमपी से आकर किराए के मकान में रहते थे, एक ही फंदे पर लटके मिले दो शव

11 अगस्त 2026 //

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – बिलासपुर में एक किराए के मकान में पति-पत्नी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले, प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

 सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक किराए के मकान में पति-पत्नी के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

एक ही फंदे पर मिले पति-पत्नी

जानकारी के अनुसार, मृतक दंपति नयापारा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। देर रात दोनों के शव घर के अंदर फंदे पर लटके मिले। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

पारिवारिक विवाद को लेकर जताई जा रही आशंका

प्रारंभिक जांच में दंपति के इस कदम के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

अनूपपुर के रहने वाले थे दंपति

बताया जा रहा है कि मृतक पति-पत्नी मूल रूप से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के रहने वाले थे और रोजगार के सिलसिले में बिलासपुर में रह रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरु कर दी है। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट या अन्य महत्वपूर्ण सुराग मिला है या नहीं। इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!