Uncategorized

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

16 जून 2026 //

राजनितिक न्यूज़ धमाका – अरविंद केजरीवाल ने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। बताया जा रहा है कि पणजी में मीडिया से बात करने के दौरान उनसे राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर सवाल किया गया था। उन्होंने केवल इतना कहा था कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था। बता दें कि अप्रैल में आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा समेत 7 MP बीजेपी में शामिल हो गए थे। 

मीडिया से बात करते हुए अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है।  उन्होंने भाजपा पर र पार्टियों को “तोड़ने” का आरोप लगाया और कहा कि ऐसी चीजें लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने यह भी कहा कि BJP एक अनैतिक पार्टी है। लोग किसी पार्टी को वोट देते हैं,  लेकिन BJP या तो बहुत सारा पैसा देकर विधायकों को खरीद लेती है या फिर पार्टियों को तोड़ने के लिए ED को भेजती है।  

CJP अच्छी पार्टी-अरविंद केजरीवाल

इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल से जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के बारे में किया गया तो, उन्होंने कहा कि यह “अच्छी पार्टी” है। बता दें कि CJP केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई है। सीजेपी ने  नीट-यूजी 2026 प्रश्नपत्र लीक विवाद समेत शिक्षा क्षेत्र में अलग-अलग नाकामियों का आरोप लगाया है।  

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!